Kannauj में शिवपाल ने भाजपा को बताया झूठी और ढोंगी पार्टी, बोले- सपा सरकार ने कराया था कुंभ का सफल आयोजन

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

गुरसहायगंज, कन्नौज, अमृत विचार। आगामी विधान सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की जीत होगी और फिर से सरकार बनाएगी। विपक्षी दल जनता को गुमराह कर झूठ फैला रहे हैं। मिल्कीपुर उपचुनाव में प्रशासन सत्ता के इशारे पर कार्य कर रहा है। इसके बाद भी सपा की जीत होगी। प्रदेश में मूलभूत सुविधाएं भी सरकार नहीं दे पा रही है। यह बात पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कही।   
 
बुधवार की दोपहर लगभग 02.30 बजे ग्राम यादव नगर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के समापन अवसर पर आयोजित भंडारा कार्यक्रम में पहुंचे थे। स्थानीय लोगों ने उनका चांदी का मुकुट व फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। यहां उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ और ढोंग की पार्टी है। देश में भ्रम व धर्मवाद फैला कर अशांति का वातावरण कायम कर रही है। कहा कि करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी सरकार महाकुंभ में व्यवस्था नहीं कर सकी। इसके बाद अपनी नाकामी छिपाने के लिए हादसे में मृतकों के आंकड़े भी छिपाए जा रहे हैं। 

सपा सरकार में कुंभ का सफल आयोजन कराया गया था। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी, पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी, जिलाध्यक्ष कलीम खां, अरुण शर्मा, मुकीम खां, फिरदौस आलम, सुरजीत सिंह, दारा कुशवाहा, रजनीकांत यादव, स्लेन्ती उर्फ पायल, कप्तान सिंह, गुफरान, विपिन कुमार आदि रहे। इसके बाद शिवपाल तिर्वा रोड स्थित सपा पूर्व नगर अध्यक्ष स्व. सतीश चन्द्र गुप्ता के घर पहुंचे और उनके भाई जगदीश चन्द्र गुप्ता के निधन पर दुख जताते हुए श्रद्धांजलि दी। उन्होने ग्रीश चन्द्र, अजीत गुप्ता, कैलाश चन्द्र, अवधेश, विपिन, रामू गुप्ता, विजय गुप्ता, मनी गुप्ता, विनोद गुप्ता को ढांढस बंधाया।

यह भी पढ़ें- Kanpur में ढाई वर्षीय मासूम की मौत: नशेबाज युवकों ने पथराव करके सिर फोड़ा था, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

 

संबंधित समाचार