अल्मोड़ा नगर निगम के पहले मेयर वर्मा ने ली शपथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार: नगर के पहले मेयर अजय वर्मा ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। रैमजे इंटर कॉलेज के मैदान में आयेाजित कार्यक्रम में डीएम आलोक कुमार पांडे ने मेयर अजय को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। मेयर अजय ने इसके बाद 40 नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई।


 शुक्रवार को रैमजे इंटर कॉलेज के मैदान में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुई। इस दौरान डीएम आलोक कुमार पांडे ने सांस्कृतिक नगरी के पहले मेयर अजय वर्मा को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। फिर मेयर ने सभी 40 पार्षदों को शपथ दिलाई। शपथ के बाद माल्यार्पण कार्यक्रम हुआ। नवनिर्वाचित मेयर अजय ने कहा कि सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा को स्वच्छ सुंदर बनाने के लिए सभी को साथ लेकर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि नगर के जो काम अधूरे रह गए है, उन्हें पूरा किया जाएगा। यातायात व्यवस्था को दूरस्थ किया जाएगा। जबकि अल्मोड़ा को पर्यटन हब के रूप में विकसीत करने का प्रयास किया जाएगा।


ये लोग रहे मौजूद
जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा, सीडीओ दिवेश शाशनी, एसएसपी देवेंद्र पींचा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, पूर्व विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, महामंत्री धमेंद्र बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, जगत तिवारी, रवि रौतेला, ललित लटवाल, किरन पंत, लता बोरा, हेमलता वर्मा, मनोज जोशी, हरीश कनवाल, एके सिंकदर पवार, महेश नयाल, अरूण वर्मा, नगर सहायक आयुक्त भरत त्रिपाठी, विद्या कर्नाटक, नवजोत जोशी, पीसी तिवारी, गिरीश धवन, मनोज सिंह पवार, मनोज वर्मा, मनोज सनवाल, त्रिलोचन जोशी, मनोज तिवारी, सुनील कर्नाटक समेत कई लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात