कासगंज: बकरी चराने गई 12 वर्षीय किशोरी का बनाया अश्लील वीडियो

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

कासगंज, अमृत विचार। खेत में बकरी चराने गई 12 वर्षीय किशोरी को गांव के ही तीन नामजद युवको ने बदनियत से दबोच लिया। उसके साथ अश्लील हरकत की और वीडियों बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। किशोरी के पिता की तहरीर पर अमांपुर थाने में तीन नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
 
अमांपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 12 वर्षीय किशोरी 25 जनवरी को खेतों में बकरी चराने के लिए गई थी। जहां तीन बजे के लगभग गांव नगला सीरण के रहने वाले अजयपाल और मिथुन कुमार के अलावा महदवा गांव निवासी ग्रीश पहुंच गए। जहां तीन युवक किशोरी को उठाकर झाड़ियों की ओर ले जाने लगे। उससे अश्लील हरकतें की। किशोरी की चीखपुकार पर आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख युवक किशोरी को छोड़कर फरार हो गए। किशोरी के पिता ने बताया कि तीनों युवको में किसी एक युवक ने अश्लील हरकत करने की वीडियों भी बना ली। किशोरी के पिता युवको के घर गए और उन्होंने इस हरकत की शिकायत की, तो युवकों ने अपना जुर्म भी कबूल लिया। बाद में उक्त युवकों ने वीडियों को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और किशोरी के परिजनों को जान से मारने की धमकी देने लगे। पीडिता के परिजनों ने तीनों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। अमांपुर थानाध्यक्ष चंचल सिरोही ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें - कासगंज: चुनाव आयोग के लिए सपाई लाए कफन, निष्पक्षता पर खड़े किए सवाल

संबंधित समाचार