माउंटेन साइकिलिंग में उत्तराखंड ने जीता कांस्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, भीमताल: 38वें राष्ट्रीय खेलों के तहत सातताल में आयोजित माउंटेन साइकिलिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड ने कांस्य पदक हासिल किया। उत्तराखंड साइकिलिंग के अध्यक्ष और साइकिलिंग फेडरेशन के कोषाध्यक्ष विमल चौधरी ने बताया कि महिला वर्ग में महाराष्ट्र की परिणीता सुमन ने स्वर्ण, कर्नाटक की स्टार नारजे ने सिल्वर और उत्तराखंड की सुनीता श्रेष्ठा ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

महिला वर्ग में कुल 16 महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। वहीं, पुरुष वर्ग में सर्विस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के खुशीराम घारती ने स्वर्ण, मणिपुर के खारकिसिंग एडोनिस टौंगपू ने सिल्वर और सर्विस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के कमलेश राणा ने कांस्य पदक जीता। पुरुष वर्ग में 15 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

चौधरी ने कहा कि आयोजन में 19 राज्यों के कुल 72 प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं, जिनमें आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, केरल, लद्दाख, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मिजोरम, राजस्थान, सर्विस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड, सिक्किम, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, और उत्तराखंड शामिल हैं। माउंटेन साइकिलिंग के डायरेक्टर पिनाकी बाईसेक्टर ने बताया कि पिछले सात सालों में 2 से 5 मीटर चौड़े ट्रैक तैयार किए गए हैं, जो प्रतियोगिता के लिए अत्यधिक उपयोगी साबित हो रहे हैं।

संबंधित समाचार