नैनीतालः पहाड़ में गिरा तो मैदान में चढ़ा पारा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार: पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान में गिरावट आई है तो वहीं मैदानी इलाकों में अब पारा चढ़ रहा है। हालांकि अभी मैदानी इलाकों में सामान्य मौसम बना रहेगा। अगले एक सप्ताह तक पारे में ज्यादा उछाल नहीं आने की संभावना है।


 फरवरी माह में अभी तक मौसम सामान्य बना हुआ है। सोमवार को हल्द्वानी में तापमान में उछाल आया और अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.1 डिग्री ज्यादा रहा। साथ ही न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहा। दिन और रात के तापमान में करीब 19 डिग्री सेल्सियस का अंतर दर्ज किया जा रहा है। उधर मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री रहा जो रविवार की अपेक्षा करीब दो डिग्री कम रहा। अनुमान है कि पहाड़ी इलाकों में अगले सात दिनों तक पारा इसी तरह का बना रहेगा। 

संबंधित समाचार