किसी भी लिंक का पहले चेक करें डोमेन...फर्जी साइट से बचने का करें प्रयास: कानपुर में DM ने मनाया सुरक्षित इंटरनेट दिवस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार काे कलेक्ट्रेट सभागार में "साथ मिलकर एक बेहतर इंटरनेट के लिए" थीम पर आधारित 'सुरक्षित इंटरनेट दिवस' मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित अन्य लोगों से सुझाव मांगते हुए सभी से सावधानी पूर्वक इंटरनेट  इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इंटरनेट चलाते समय यह चेक कर लेना चाहिए कि साइट ऑथेंटिक है की नहीं है। 

अपनी व्यक्तिगत जानकारियां फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक शेयर ना करें। कोई भी लिंक आ गया है तो सबसे पहले उसका डोमेन चेक करें। फर्जी साइट से बचने का प्रयास करें, कोई भी एसएमएस पर लिंक आते हैं तो उसे क्लिक करके उसे खोलने से पहले उसकी उसकी जांच पड़ताल कर लें। इसके अलावा उन्होंने इंटरनेट चलाते समय आम जनमानस हुआ व वहां उपस्थित लोगों से अन्य महत्वपूर्ण सावधानियां भी बरतने की अपील की।

ये भी पढ़ें- कानपुर में ट्रक ने स्कूटी में मारी टक्कर...बाउंसर की मौत: चार दोस्तों के साथ लौट रहे थे घर, देर रात हुआ हादसा

संबंधित समाचार