हल्द्वानी में डॉक्टर को दिखाने गई नाबालिग हुई लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार: 15 साल की एक किशोरी ने घरवालों को बताया कि वह दांतों के डॉक्टर को दिखाने जा रही लेकिन किशोरी घर वापस नहीं आई। खोजबीन करने के बाद भी उसका पता नहीं चला तो परेशान परिजनों ने पुलिस में उसके लापता होने की सूचना दी। पुलिस के अनुसार बजूनियाहल्दू निवासी एक महिला ने तहरीर देकर कहा कि उनकी 15 साल की बेटी ने बताया कि वह दांत के डॉक्टर को दिखाने जा रही है और वह सुबह घर से निकली लेकिन शाम तक वह घर नहीं पहुंची।

परिजनों ने नाबालिग बेटी को काफी तलाश किया लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। मां की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। एसओ विजय मेहता ने बताया कि नाबालिग की खोजबीन की जा रही है।

संबंधित समाचार