हिमाचल और सर्विसेज की टीम ने फाइनल में जीता गोल्ड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार: मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम के शिवालिक हॉल में 38वीं राष्ट्रीय खेलों की हैंडबॉल प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग की फाइनल प्रतियोगिता आयोजित हुई। महिलाओं की फाइनल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की टीम ने हरियाणा को हराकर गोल्ड पर कब्जा कर लिया है, जबकि पुरुषों की फाइनल प्रतियोगिता में सर्विसेज ने हरियाणा को हराकर गोल्ड जीता।


मंगलवार को शिवालिक हॉल में प्रतियोगिता में महिलाओं का फाइनल मुकाबला हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों के बीच काफी रोमांचक मैच देखने को मिला। इसमें हिमाचल के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए हरियाणा को 46-39 के अंतर से हरा दिया और गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया, जबकि हरियाणा की टीम को सिल्वर मेडल पर ही संतोष करना पड़ा।  


इसी तरह पुरुषों का फाइनल मैच सर्विस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (एसएससीबी) और हरियाणा की टीम के मध्य खेला गया। यह मैच भी काफी रोमांचक रहा। इसमें सर्विसेज की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए हरियाणा को 36-31 के अंक से पराजित कर गोल्ड पर कब्जा कर लिया, जबकि हरियाणा की टीम को सिल्वर मेडल में ही संतोष करना पड़ा।

हैंडबॉल में उत्तराखंड की टीम ने मध्य प्रदेश को हराकर जीता ब्रांज
रुद्रपुर। शिवालिक हॉल में ब्रांज के लिए महिलाओं की हैंडबॉल प्रतियोगिता राजस्थान और दिल्ली की टीम के बीच हुई। इस रोमांचक मुकाबले में राजस्थान की टीम ने दिल्ली को 26-23 के अंतर से हराकर ब्रांज मेडल जीता। इसी तरह पुरुषों की प्रतियोगिता उत्तराखंड और मध्य प्रदेश की टीम के बीच हुई। इसमें उत्तराखंड की टीम ने मध्य प्रदेश को 41-26 के अंतर से हराकर ब्रांज मेडल जीता।

संबंधित समाचार