हल्द्वानीः नलकूप फुंका, पानी के लिए लगाई कतार
हल्द्वानी, अमृत विचार: जगदंबा नगर का नलकूप फुंके हुए तीन दिन का समय हो गया है लेकिन अभी तक नलकूप सही नहीं हुआ है। इस वजह से लोगों को पानी की परेशानी हो रही है। स्थानीय पार्षद रवि वाल्मिकी ने बताया कि नलकूप खराब होने के चलते लोग पेयजल के लिए भटक रहे हैं।
गुरुवार की दोपहर पानी का टैंकर मंगाया गया तो लंबी कतार लगाकर लोगों ने पानी लिया। कहा कि यहां पानी नहीं होने से पांच हजार से ज्यादा की आबादी पेयजल के लिए तरस रही है।
