एक्शन में नगर आयुक्त ऋचा सिंह, जेसीबी लेकर पहुंची बनभूलपुरा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम ने आज बनभूलपुरा के लाइन नंबर 8 में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। लाइन नंबर 8 में नालियों के ऊपर अतिक्रमण कर गंदगी का अंबार लगाया था। जिसे खुद मौके पर पहुंच  नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने तुरंत कार्रवाई कर, सारा अतिक्रमण हटवाया। ऋचा सिंह ने लोगों से यह अपील की है, कि वह नालियों के ऊपर अतिक्रमण न करें। 

आगे ऋचा सिंह ने कहा यह आप लोगों का ही शहर है, इसे स्वच्छ बनाएं रखना आपका कर्तव्य है। आपका शहर स्वच्छ रहेगा तो आप ही स्वस्थ रहेंगे। अगर शहर में  नालियों के ऊपर कहीं भी अतिक्रमण दिखाई दिया, तो नगर निगम द्वारा तुरंत कार्रवाई की जाएगी। 

संबंधित समाचार