Gonda News : रेलवे ट्रैक पर मिला चचेरे भाई-बहन का शव, मालगाड़ी के आगे कूदकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Amrit Vichar, Gonda : जिले के इटियाथोक थाना अंतर्गत खिरौरा शहबाजपुर रेलवे ट्रैक पर सोमवार को चचेरे भाई जैसराज पासवान (28) और बहन निशा (25) का शव पड़ा मिला। शिनाख्त के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूत्रों की मानें तो देर रात भाई-बहन ने मालगाड़ी के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली है। 

प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडेय के मुताबिक, क्षेत्र के चिरौरा शाहबाजपुर रेलवे ट्रैक पर जैसराज पासवान और निशा पासवान का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि रविवार रात जैसराज और निशा घर से निकले थे। कुछ ही देर बाद बलरामपुर से गोंडा की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई।

जैसराज शादीशुदा था और उसकी एक बेटी भी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रात करीब 2 बजे घटना की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों शवों को रेलवे ट्रैक से हटवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कहाकि परिजनों से लगातार पूछताछ की जा रही है। मृतकों के पास पर किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं परिजन प्रेम-प्रसंग के पहलु पर चुप्पी साधे हुए हैं।

यह भी पढ़ें- Gonda News: फंदे से लटकता मिला युवती का शव, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

 

संबंधित समाचार