पिथौरागढ़: 2022 का मुकाबला ‘आप’ बनाम भाजपा होगा -सुशील खत्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, पिथौरागढ़। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि 2022 में राज्य में मुकाबला भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच होगा। कांग्रेस को डूबता जहाज बताते हुए पार्टी ने कहा है कि कांग्रेस के लोग ही कांग्रेस के जहाज को डुबाने में लगे हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का कोई अस्तित्व …

अमृत विचार, पिथौरागढ़। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि 2022 में राज्य में मुकाबला भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच होगा। कांग्रेस को डूबता जहाज बताते हुए पार्टी ने कहा है कि कांग्रेस के लोग ही कांग्रेस के जहाज को डुबाने में लगे हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं रहेगा। यहां हुई प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता सुशील खत्री ने कहा कि खुद को आगामी चुनावों में विकल्प बताने वाली कांग्रेस का जहाज 2022 तक पूरी तरह डूब जाएगा। लड़ाई बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच होने वाली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कोई विकल्प के तौर पर नहीं है। जिस तरह से जनता कांग्रेस को नकार चुकी है और रही सही कसर इनके वरिष्ठ नेताओं की आपसी कलह ने कांग्रेस को प्रदेश में किसी भी विकल्प में नहीं रहने दिया।

खत्री ने कहा इनके पास आपस की लड़ाई के अलावा कोई विकल्प और मुद्दा नहीं बचा है। कांग्रेस के कई धड़े हैं जिन्हें जनता और राज्य के विकास से कोई सरोकार नहीं है और दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के बढ़ते जनाधार से ये तय हो गया आगामी विधानसभा चुनाव बीजेपी बनाम आम आदमी पार्टी रहने वाला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बीच पिछले चुनावी हार को लेकर जो बयानबाजी हो रही है वो अपने आप में हास्यास्पद है।

कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह थराली उपचुनाव में कांग्रेस की हार पर ठीकरा हरीश रावत के सर फोड़ रहे हैं और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जिस तरह से प्रीतम सिंह के तंज पर नाराजगी के साथ सभी 60 विधानसभा सीटों पर हार की जिम्मेदारी एक बार फिर ले रहे ये जनता सब देख रही है। खत्री ने कहा कि सोशल मीडिया पर इनके अलग अलग धड़ों के समर्थक एक दूसरे से उलझे हैं । इनका आपसी कलह ही सूबे में कांग्रेस का अंत करेगा जिसके लिए सभी कांग्रेसी लगे हुए है। कहा की आम आदमी पार्टी के 2022 में सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा से ही कांग्रेस सकते में है।

संबंधित समाचार