कानपुर में मां ने शराब के नहीं दिए पैसे, बेटे ने ई-रिक्शे का पिया तेजाब...हॉस्पिटल ले जाते समय तड़प-तड़पकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। मां ने शराब के लिए रुपये देने से मना कर दिया तो छोटे बेटे ने बैट्री का तेजाब निकालकर पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन जब तक अस्पताल पहुंचाते तब तक तड़प-तड़प कर उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि शराब का अधिक सेवन करता था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की।

सचेंडी थानाक्षेत्र के भौंती संजय नगर बंगाली बाजार निवासी 33 वर्षीय राकेश दास ई-रिक्शा चलाता था। परिवार में मां ऊषारानी, बड़ा भाई रंजीत दास उसकी पत्नी अंजना बच्चे रौनी और आरुषी दास है। बताया कि राकेश की शादी ममता से हुई थी। लेकिन कुछ विवाद के कारण वह चार साल पहले छोड़कर चली गई थी। इसके बाद वह रिक्शा चलाकर जो भी कमाता था सभी रुपये की शराब पी जाता था। बताया कि मंगलवार देर शाम वह मां ऊषा से शराब पीने के लिए रुपये मांग रहा था।

लेकिन उन्होंने रुपये देने से मना कर दिया और फटकार लगाई। इसके बाद वह घर के बाहर गया और अपने रिक्शे की बैट्री का तेजाब निकाला और पी लिया। तेजाब पीते ही वह वह तड़पने लगा। बताया कि किसी तरह उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थीं। सूचना पर पहुंचे सचेंडी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह विष्ट के अनुसार शराब पीने के लिए रुपये न देने पर तेजाब पी लिया। परिजनों का किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं है।

ये भी पढ़ें- कानपुर में किशोरी से छेड़छाड़ में दोषी को चार साल कैद: कोर्ट ने इतने हजार का जुर्माना भी ठोंका...

संबंधित समाचार