धामी कैबिनेट ने उत्तराखंड भू कानून को दी मंजूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हल्द्वानी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उनकी सरकार राज्य, संस्कृति और मूल स्वरूप की रक्षक है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग और उनकी भावनाओं का पूरा सम्मान करते हुए आज कैबिनेट ने सख्त भू-कानून को मंजूरी दे दी है।

 उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक कदम राज्य के संसाधनों, सांस्कृतिक विरासत और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करेगा, साथ ही राज्य की मूल पहचान को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कैबिनेट में भू क़ानून को मंजूरी मिलने के बाद अब इसी बजट सत्र के दौरान विधानसभा में भू क़ानून पर विधेयक लाया जाएगा।

संबंधित समाचार