नाले में कूड़ा फेंकने वाले पांच दुकानदारों का चालान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार: नगर निगम की टीम ने एनएचएआई के अधिकारियों के साथ गाबा चौक से इंद्रा चौक और काशीपुर-किच्छा सितारगंज हाईवे पर नाले का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान नाले में कूड़ा फेंकने वाले पांच दुकान संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन हजार रुपये का चालान काटा। विगत दिनों जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बैठक के दौरान नगर निगम और एनएचएआई के अधिकारियों को राष्ट्रीय राजमार्ग पर और नाले में कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में टीम ने शनिवार को गाबा चौक और काशीपुर-किच्छा राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान नाले में कूड़ा फेंकने वाले पांच दुकान संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालानी कार्रवाई की गयी।


नगर निगम की सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर और नालों पर कूड़ा फेंकने वालों को किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नाले से कूड़ा हटाने के बाद एनएचएआई नाले को पूरी तरीके से ढक देगी। ताकि लोग कूड़ा नाले में न फेंक पाएं। इस अवसर पर नगर निगम के सफाई निरीक्षक कुलदीप कुमार, पर्यावरण पर्यवेक्षक गौतम सिंह और एनएचएआई के अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार