Barabanki News : 15,863 आरक्षित वर्ग के युवाओं को नहीं मिली नौकरी : सांसद तनुज पुनिया ने भाजपा पर लगाया आरोप

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

Barabanki, Amrit Vichar : कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने  69 हजार शिक्षकों की भर्ती में बड़े घोटाले का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भर्ती में 18,500 सीटें एससी-एसटी और ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित थीं। लेकिन इनमें से मात्र 2,637 सीटों पर ही आरक्षण लागू किया गया।

शेष 15,863 आरक्षित सीटों पर अनारक्षित वर्ग के लोगों को नियुक्त कर दिया गया। पुनिया के अनुसार यह फैसला संविधान में दिए गए आरक्षण के प्रावधानों का उल्लंघन है। उन्होंने भाजपा सरकार पर दलित, अनुसूचित जाति और ओबीसी समाज के लोगों को रोजगार से वंचित करने का आरोप लगाया है। सांसद ने कहा कि इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वाले छात्रों और शिक्षकों को भी सरकार ने दबाने का प्रयास किया।

कांग्रेस पार्टी इस मामले में उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग कर रही है। साथ ही पार्टी की मांग है कि खाली पड़ी 18,500 आरक्षित सीटों पर योग्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों का चयन किया जाए। पुनिया ने कहा कि यह घोटाला लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़ा है। कई साल की मेहनत के बाद भी युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। कांग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

यह भी पढ़ें- Ayodhya News : जिम्मेदारों की लापरवाही से मजाक बन गया समाधान दिवस

संबंधित समाचार