माता बनी कुमाता, नवजात शिशु को झाड़ियों में फेंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुमारगंज पुलिस ने निसंतान दंपत्ति को लालन-पालन के लिए नवजात शिशु को सौंपा मिल्कीपुर-अयोध्या। कुमारगंज थाना क्षेत्र के सराय हेमराज बड़ी नहर के किनारे झाड़ियों में कपड़े में लपेटा तथा रोता हुआ आया गया जानकारी पाकर मौके पर पहुंची कुमारगंज पुलिस ने मासूम को कब्जे में लेकर तत्काल प्राथमिक उपचार कराया और क्षेत्र के एक …


कुमारगंज पुलिस ने निसंतान दंपत्ति को लालन-पालन के लिए नवजात शिशु को सौंपा


मिल्कीपुर-अयोध्या। कुमारगंज थाना क्षेत्र के सराय हेमराज बड़ी नहर के किनारे झाड़ियों में कपड़े में लपेटा तथा रोता हुआ आया गया जानकारी पाकर मौके पर पहुंची कुमारगंज पुलिस ने मासूम को कब्जे में लेकर तत्काल प्राथमिक उपचार कराया और क्षेत्र के एक निसंतान दंपति को लालन-पालन के उद्देश्य से सुपुर्द कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की भूल सुल्तानपुर फैजाबाद यूनाइट ब्रांच नहर की उत्तरी पटरी के किनारे शोभाराम यादव के घर के पीछे स्थित झाड़ियों के बीच कपड़े में लिपटे हुए एक नवजात शिशु के रोने की आवाज आसपास गुजरे ग्रामीणों ने सुनी। मासूम के रोने की आवाज सुनकर पहुंचे सराय हेमराज निवासी राम कैलाश यादव ने आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से बच्चे को झाड़ी से बाहर निकलवाया और कुमारगंज पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही थाने के प्रभारी नीरज सिंह ने क्षेत्रीय उप निरीक्षक उमेश वर्मा को पुलिस फोर्स के साथ मौके पर भेज दिया मौके पर पहुंची पुलिस टीम झाड़ी में मिले नवजात शिशु को थाने ले आई और उसका प्राथमिक उपचार कराया। लावारिस मासूम मिलने की जानकारी पाकर मिल्कीपुर बाजार निवासी निसंतान दंपति राजकुमार कौशल इनायत नगर थाने पहुंचे और बच्चे का लालन-पालन एवं पोषण की जाने की इच्छा व्यक्त की इस पर प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह ने बच्चे को निसंतान दंपति के सुपुर्द कर दिया और विधिक प्रक्रिया पूर्ण कराने का आश्वासन दिया। बताया जाता है कि कोई माता नवजात शिशु को जन्म देकर कुमाता बन गई और लोक लाज के भय से मासूम को झाड़ियों में फेंक दिया किंतु जाको राखे साइयां मार सके ना कोई कहावत साफ-साफ चरितार्थ हो गई और झाड़ियों के बीच लोक लाज के भय से फेंका गया मासूम जिंदा बच गया।

संबंधित समाचार