भाजपा में 10 लोगों ने की जिलाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागेश्वर, अमृत विचार: भाजपा के जिलाध्यक्ष पद के लिए दस दावेदारों ने जिलाध्यक्ष बनने की इच्छा जताई है। दावेदारों ने प्रांतीय नेतृत्व द्वारा पर्यवेक्षकों के समक्ष अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। पर्यवेक्षकों ने इसके लिए अपेक्षित कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की। जिलाध्यक्ष पद की घोषणा हाईकमान द्वारा अगले माह तक करने की संभावना है।


प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर जिलाध्यक्ष पद पर रायशुमारी के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक पिथौरागढ़ के पूर्व नपा अध्यक्ष राजेंद्र रावत, अल्मोड़ा के मेयर अजय वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रानीखेत दीप भगत व प्रभारी मीना गंगोला बागेश्वर पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ मंत्रणा की। इस दौरान निर्वतमान जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण ने दोबारा दावेदारी पेश की। इसके अलावा पूर्व जिला महामंत्री एडवोकेट सुरेश कांडपाल, लक्ष्मण सिंह देव, आनंद मेहता, जिला महामंत्री संजय परिहार, पूर्व जिला महामंत्री डॉ. राजेंद्र परिहार, रमेश तिवारी, देवेंद्र गोस्वामी, मथुरा प्रसाद व जगदीश कालाकोटी ने दावेदारी पेश की। इस प्रक्रिया में जनपद से कुल 83 कार्यकर्ता मतदान हेतु अपेक्षित हैं।

संबंधित समाचार