रिसॉर्ट में महिला से दुष्कर्म, अब जान से मारने की धमकी
देहरादून, अमृत विचार: थाना रानीपोखरी क्षेत्र में स्थित एक रिसॉर्ट में एक महिला से दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार रिसॉर्ट में एक व्यक्ति द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म करने की सूचना पर थाना रानीपोखरी मौके पर पहुंची तो पीड़ित महिला ने बताया कि आदित्य गिरी नाम के युवक से उसकी दोस्ती थी, जिसके द्वारा उसे बहला फुसलाकर हरिद्धार से घुमाने के बहाने ड्रीम वैली रिसॉर्ट रानीपोखरी लाया।
जहां उसके साथ दुष्कर्म करने के साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आरोपी आदित्य गिरी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
