चमोली के माणा गांव में रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सेना, सीएम धामी ने जताया दुख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चमोली, अमृत विचार। चमोली जिले में इस समय भारी बर्फबारी हो रही है। ग्लेशियर टूटने के बाद बचाव अभियान में एसडीआरएफ, सेना और जिला प्रशासन की टीमें लगातार जुटी हुई हैं। एसडीआरएफ की एक और टीम जोशीमठ से रवाना हो चुकी है, जबकि दूसरी टीम को सहस्रधारा हेलीपैड पर अलर्ट पर रखा गया है। भारी बर्फबारी और खराब मौसम के कारण ड्रोन ऑपरेशन फिलहाल संभव नहीं हो पाया है। हालांकि, मौसम में सुधार होते ही हाई-एल्टीट्यूड रेस्क्यू टीम को हेलीकॉप्टर के जरिए प्रभावित क्षेत्र में पहुँचाया जाएगा। अब तक 16 लोगों  को बचाया जा चुका है, जिनमें से 3 घायल हैं और उन्हें माणा के सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि 2 की स्थिति सामान्य है। लामबगड़ में सड़क अवरुद्ध होने के कारण सेना की मदद से मार्ग खोलने का काम भी जारी है।

3ed8e6cd-aeb5-457f-89d3-3e7554dfb0e8

 सीएम ने बचाव कार्य तेज़ करने के दिये निर्देश

चमोली जनपद के माणा गांव के निकट सीमा सड़क संगठन  द्वारा संचालित निर्माण कार्य के दौरान एक दुर्भाग्यपूर्ण हिमस्खलन की घटना घटी। इस घटना में कई मजदूर बर्फ के नीचे दब गए। घटना की खबर मिलते ही TBP, BROऔर अन्य बचाव दलों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। सीएम धामी ने कहा कि "इस हादसे में 16 मजदूरों को बचा लिया गया है। सभी तैयारियां कर ली गई हैं। हम ITBP से मदद ले रहे हैं। जिला प्रशासन और सभी अन्य लोग संपर्क में हैं और हम जल्द से जल्द सभी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। सभी मजदूरों को निकालने की कोशिश की जा रही है। हम प्रार्थना करते हैं कि सभी मजदूर सुरक्षित हों। आपदा प्रबंधन की टीम लगातार कोशिश कर रही है। स्थानीय प्रशासन मौके पर मौजूद हैं।    

IMG-20250228-WA0016-1024x869

संबंधित समाचार