सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत, एसएसपी ने शिकायकर्ताओं से की वार्ता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हल्द्वानी: सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करने वालों से शुक्रवार को एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने वार्ता की। उन्होंने शिकायतकर्ताओं ने पुलिस कार्यवाही का फीडबैक भी लिया। एसएसपी ने सीएम हेल्पलाइन 1905 में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के संबंध में शिकायतकर्ताओं से पोर्टल के माध्यम से वार्ता की गई।

एसएसपी ने शिकायतकर्ताओं से उनकी शिकायत के संबंध में जानकारी ली गई और पुलिस की कार्रवाई का फीडबैक लिया। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस की त्वरित पर आभार व्यक्त किया। एसएसपी ने जनता को सीएम हेल्पलाइन के साथ ही अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का भी त्वरित समाधान करने के लिए आश्वस्त किया। वर्ष 2024 में सीएम हेल्पलाइन में कुल 1425 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें सभी शिकायतों का निस्तारण किया गया। 

संबंधित समाचार