जागेश्वर में बिजली कटौती पर भड़के पुजारी और व्यापारी, पुतला फूंका
अल्मोड़ा, अमृत विचार: विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में बिजली कटौती को लेकर पुजारी और स्थानीय व्यापारी भड़क गए है। सोमवार को नाराज लोगों ने ऊर्जा निगम का पुतला फूंक जमकर प्रदर्शन किया। निगम पर क्षेत्र में आए दिन बिजली कटौती का आरोप लगाया। मामले को लेकर विभाग के ईई को ज्ञापन भेजा। जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
इस मौके पर पुजारियों और व्यापारियों ने कहा कि आए दिन यहां बिजली कटौती से सभी परेशान है। माह में 15 से 20 दिनों तक बिजली गुल रहती है। जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं समेत स्थानीय लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मामले को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। वहीं, बिजली कटौती से व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो समस्त लोग ऊर्जा निगम के खिलाफ उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी विभाग की होगी।
ये लोग रहे मौजूद
ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख योगेश भट्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश भट्ट, दयाल पांडे, गिरीश भट्ट, हिमांशु भट्ट, दिनेश भट्ट, तनुज भट्ट, मोहित भट्ट, हरीश भट्ट, राजेंद्र नाथ, तारा दत्त भट्ट, जीवन राम, अनिल कुमार, भगवान चंद्र भट्ट, जगदीश प्रसाद, लीलाधर भट्ट, कमल सनवाल, प्रकाश भट्ट समेत कई व्यापारी और पुजारी मौजूद रहे।
