एक्शन में सीपीयू, रडार पर आए नो पार्किंग और नो एंट्री में चलने वाले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार : सड़क पर मनमर्जी करने वालों के खिलाफ सीपीयू ने अभियान चलाया। सीपीयू के निशाने पर खासतौर से वो लोग थे, जो वाहनों को नो पार्किंग में खड़ा करते थे और नो एंट्री में वाहन चलाते थे। सीपीयू ने ऐसे 53 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। 

एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा के निर्देश पर सीपीयू प्रभारी राम कोहली ने टीम के साथ मंगलवार को अभियान चलाया। सीपीयू प्रभारी के मुताबिक यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ हॉक मोबाइल टीमों ने मंगल पड़ाव, सिंधी चौराहा, रोडवेज, ओके होटल तिराहा और हिंदू धर्मशाला के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सीपीयू ने नो पार्किंग वाहनों, नो एंट्री जोन में चलने वाले 36 वाहनों के चालान, 15 ऑटो के बिना परमिट कोर्ट के चालान काटे। एक ऑटो और 1 बाइक की सीज करते हुए 9 हजार रुपए के नकद चालान कुल 53 वाहनों के चालान किए गए।

संबंधित समाचार