मुरादाबाद : प्रधानमंत्री ने महिलाओं को हर क्षेत्र में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया -उप मुख्यमंत्री
आज योजनाओं की नहीं, महिलाओं की उपलब्धियों को गिनाने का दिन -भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

मुरादाबाद, अमृत विचार। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वह सभी बहनों को शुभकामनाएं देते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को हर क्षेत्र में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया है। भाजपा में व भाजपा की सरकारों में महिलाओं को पूरा सम्मान मिला है।
उप मुख्यमंत्री शनिवार को बुद्धि विहार स्थित भाजपा कार्यालय के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह में महिलाओं को सम्मानित करने के बाद संबोधित कर रहे थे। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सभी महिलाओं को आज के दिन की शुभकामनाएं व बधाई दी। कहा कि आज योजनाओं की नहीं, केवल महिलाओं की उपलब्धियों को गिनाने का दिन है। भाजपा सरकारों ने महिला सशक्तिकरण और उनके आर्थिक व सामाजिक मजबूती के लिए काम किया है और आगे भी करती रहेंगी। महिलाओं को संसद व विधानमंडलों में 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित कर दी हैं।
भाजपा कार्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान समारोह में उप मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने शिखा गुप्ता, डॉ. बबीता गुप्ता, डॉ. नीतू रस्तोगी, सीमा रानी, सोनी कोठीवाल, रितु नारंग, अर्चना सिंह, गरिमा सिंह, बीना सिंह, गार्गी चौहान, आंचल चौधरी, सर्वेश देवी, आस्था राजवंशी, वर्षा गर्ग, सीओ कोतवाली सुनीता दहिया, नीतू नारंग को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अल्पना रितेश गुप्ता ने की। जबकि संचालन महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा डॉक्टर विजयलक्ष्मी पंडित ने की। इस दौरान आदेश चौधरी जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा, मदालसा शर्मा पूर्व क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा, महामंत्री सुनीता सैनी, एडवोकेट शीतल राजपूत मीडिया प्रभारी, सुषमा शरण सहित अन्य की उपस्थिति रही।
ये भी पढ़ें - मुरादाबाद : राज्यमंत्री असीम अरुण बोले- सरकार ने आतंकवादियों का हिसाब कर दिया, यह गुंडे किस खेत की मूली हैं