देहरादून: विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर की लाखों की ठगी, दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम युवाओं से ठगी करने वाले दो शातिर लोगों को उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बेरोजगारों को विदेश में नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने वाले ये लोग अब तक कई युवाओं से ठगी कर …

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम युवाओं से ठगी करने वाले दो शातिर लोगों को उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बेरोजगारों को विदेश में नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने वाले ये लोग अब तक कई युवाओं से ठगी कर चुके हैं। इनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस को उम्मीद है कि युवाओं को सपने दिखाकर ठगने वाले बड़े गैंग का खुलासा होगा। फर्जी नाम व पते से देहरादून में ऑफिस खोलकर ये लोग विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, जम्मू आदि कई स्थानों के करीब 19 लड़कों से 30 लाख से अधिक की ठगी कर पिछले एक साल से फरार चल रहे थे। जिनको देहरादून पुलिस ने यूपी के अमरोहा व मुरादाबाद से गिरफ्तार किया।

विगत 12 जुलाई 2019 को करीब 19 युवकों ने थाना डालनवाला में शिकायत दर्ज कराई थी कि संदीप सिंह व अंकित सिंह नाम के दो लड़कों ने मिडो प्लाजा राजपुर रोड पर विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर अपना एएस इंटरनेशनल टूर एंड ट्रेवल्स के नाम से ऑफिस खोला हुआ था। इन लोगो ने विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर उन लोगो से ढाई लाख से साढ़े चार लाख तक रुपये और कई के पासपोर्ट ले लिए और 12 जुलाई 2019 को जब इनके ऑफिस जाकर देखा तो ऑफिस पर ताला लगा मिला और यह लोग फोन बंद कर उनके लाखों रुपये लेकर चंपत हो गये।

इस सूचना पर संदीप व अंकित और इनके स्टाफ के विरुद्ध थाना डालनवाला में मुकदमा पंजीकृत हुआ। शुरुआती जांच में पता चला कि संदीप और अंकित ने फर्जी डॉक्यूमेंट से पेन कार्ड और देहरादून में फर्जी नाम पते से अपने अपने पहचान पत्र बनाये और फिर इन डॉक्यूमेंट से फर्जी नाम पते के मोबाइल सिम और बैंक में अकाउंट खुलवाये, और मिडो प्लाजा राजपुर रोड पर किराये का ऑफिस लेकर अपना एएस इंटरनेशनल टूर एंड ट्रेवल्स के नाम से ऑफिस खोला और फेसबुक, इश्तेहार के माध्यम से विदेश में नौकरी का प्रचार प्रसार किया। इसको देखकर उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, जम्मू आदि कई स्थानों के करीब 19 युवकों ने इन लोगों से सम्पर्क किया और इनकी बातों पर आकर इनको लाखों रुपये विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर दे दिए। लाखों रुपये प्राप्त होने के बाद यह दोनों अपने फोन बंद कर मय स्टाफ यहां से फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि मामले की गम्भीरता को देखते हुए एसआईएस शाखा देहरादून को जांच के लिए हस्तांतरित कर दी गई। एसआईएस ने एसओजी देहरादून की मदद से इनके बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया। मुखबिर की सूचना के आधार पर 20 नवंबर देर रात्रि को अमरोहा और मुरादाबाद से दोनों शातिर ठगों को गिफ्तार कर लिया गया।

संबंधित समाचार