सीतापुर: रोटावेटर में फंसकर युवक की मौत
पिसावां, सीतापुर। रोटावेटर में फंसकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्यवाही शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार पिसावां कस्बा निवासी अशोक सिंह का खेत क्षेत्र के गांव चौकनिया में है। बताया जाता है कि उनके खेत में सोमवार को भिटारी निवासी कैलाश रोटावेटर से जोताई कर रहा था। …
पिसावां, सीतापुर। रोटावेटर में फंसकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्यवाही शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार पिसावां कस्बा निवासी अशोक सिंह का खेत क्षेत्र के गांव चौकनिया में है। बताया जाता है कि उनके खेत में सोमवार को भिटारी निवासी कैलाश रोटावेटर से जोताई कर रहा था। इसी दौरान शाम को बिचपरिया निवासी रवि द्विवेदी उम्र 22 पुत्र शांति स्वरूप की रोटावेटर में फंसकर मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्यवाही शुरू की।
