पीलीभीत: करंट की चपेट में आकर भाजयुमो नेता की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिलसंडा, अमृत विचार: रस्सी में करंट उतरने के बाद हाईटेंशन लाइन से उतरे करंट की चपेट में आकर भाजयुमो नेता सौरभ दीक्षित की मौत हो गई। इलाज के लिए बरेली ले जाते वक्त रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद परिवार में चीख पुकार मची रही।

हादसा मंगलवार दोपहर का है। कस्बे के रहने वाले सौरभ दीक्षित पुत्र संदीप दीक्षित अपने आवास के बाहर होली को लेकर रंगों की दुकान सजा रहे थे। रस्सी को बांधने जा रहे थे। रस्सी ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन से टच हो गई। जिसके बाद रस्सी छूते ही वह करंट की चपेट में आ गए और अचेत होकर गिर गए। आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें बरेली ले जा रहे थे कि रास्ते में ही मौत हो गई। 

हादसे के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। भाजपा के बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा, चेयरमैन डीके गुप्ता, आयुष मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष विक्रम गंगवार, संजीव मौर्य, पूर्व चेयरमैन अटल सिंह जायसवाल,अधिवक्ता रमेश चंद्र गुप्ता, अरविंद अवस्थी, विक्रम नरेश जायसवाल, अजय जायसवाल, डा.अवधेश शर्मा, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अवनीश जयसवाल, मोहम्मद रेहान, देवदत्त सक्सेना, बंटू जायसवाल, राजीव गुप्ता, पूर्व प्रधान संतोष शुक्ला, सच्चिदानंद मिश्रा पग्गू, विनोद शुक्ला आदि ने निधन पर शोक व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: डेयरी संचालकों को नोटिस जारी, गोबर बहाने का आरोप

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात