नानकमत्ता: 23 सालों से नौकरी कर रहा फर्जी शिक्षक गिरफ्तार
अमृत विचार, नानकमत्ता। शिक्षा विभाग में 23 वर्षों से फर्जी कागजातों के आधार पर सहायक अध्यापक के पद पर तैनात 2500 रुपए के इनामी आरोपी को पुलिस ने अफजलगढ़ बस अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि ढाई हजार रुपये के इनामी आरोपी समर पाल सिंह …
अमृत विचार, नानकमत्ता। शिक्षा विभाग में 23 वर्षों से फर्जी कागजातों के आधार पर सहायक अध्यापक के पद पर तैनात 2500 रुपए के इनामी आरोपी को पुलिस ने अफजलगढ़ बस अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि ढाई हजार रुपये के इनामी आरोपी समर पाल सिंह पुत्र जबर सिंह निवासी मकदुमपुर पीला कुंड को मड़ैया, थाना नोगवा जिला अमरोहा जेपी नगर की पुलिस टीम गठित कर कड़ी मशक्कत से दबोचा गया।
मुखबिर की सूचना के आधार पर एसओजी सर्विसलांस प्रभारी भूपेंद्र आर्य की मदद से आरोपी समर पाल सिंह को रात्रि के समय जसपुर क्षेत्र के अफजलगढ़ बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया गया। बता दें कि, आरोपी समर पाल सिंह के विरुद्ध थाना नानकमत्ता में 24 मई 2020 को उप शिक्षा अधिकारी सितारगंज, सुषमा गौरव ने तहरीर दी थी। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर लगभग 23 वर्षों तक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक की नौकरी करने तथा उसके द्वारा कागजातों में फर्जी पता दिया गया था।
जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आईपीसी की धारा 420, 467,468, 471 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया। अपने कागजातों में फर्जी पता देने की वजह से आरोपी समर पाल सिंह लगातार लंबे समय तक फरार होने में कामयाब रहा। जिसको देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरोपी शिक्षक पर ढाई हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष कमलेश भट्ट, उप निरीक्षक धर्मेंद्र आर्य, प्रकाश आर्य, वीरेंद्र बोरा , बोबिदर कुमार, हेमचंद्र फुलारा, रोहित कुमार, भूपेंद्र आर्य शामिल थे।
