पाकिस्तान: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 10 आतंकवादी ढेर, सेना के एक कैप्टन की भी मौत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

पेशावर। पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान जिले में मुठभेड़ के दौरान एक प्रतिबंधित संगठन से जुड़े कम से कम 10 आतंकवादियों और पाकिस्तानी सेना के एक कैप्टन की मौत हो गई। पाकिस्तान सशस्त्र बलों की मीडिया और जनसंपर्क शाखा ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) ने यह जानकारी दी।

सेना की मीडिया शाखा की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद बृहस्पतिवार को खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान (आईबीओ) चलाया गया। बयान में बताया गया कि भीषण मुठभेड़ के दौरान कैप्टन हसनैन अख्तर की मौत हो गई। आईएसपीआर ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार और गोला-बारूद जब्त किया गया है।

उसने बताया कि ये आतंकवादी विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसी के खिलाफ कई हमले करने के साथ-साथ निर्दोष आम नागरिकों की हत्या में भी शामिल थे। उसने कहा, ‘‘इलाके में तलाश अभियान जारी है और सुरक्षा बल देश से आतंकवाद के खतरे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।...’’

अफगानिस्तान में 2021 में तालिबान के सत्ता में लौटने के बाद से पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों में वृद्धि हुई है। विशेष रूप से खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान के सीमावर्ती प्रांतों में कानून प्रवर्तकों और सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर हमले किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-लू के कारण होने वाली जनहानि स्वीकार नहीं... CM योगी ने लू प्रबन्धन को लेकर की उच्चस्तरीय बैठक

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज