ट्विटर 2021 की शुरुआत में ब्लू टिक को वापस लाएगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर अपने खातों के सत्यापन की प्रक्रिया अगले साल की शुरुआत में फिर शुरू करेगा। जिसके तहत सक्रिय और प्रामाणिक उपयोगकर्ताओं के खातों को ब्लू टिक दिया जाता है। ट्वीटर ने अपने सार्वजनिक सत्यापन कार्यक्रम को तीन साल पहले रोक दिया था। क्योंकि उसे प्रतिक्रिया मिली थी कि कई लोगों …


नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर अपने खातों के सत्यापन की प्रक्रिया अगले साल की शुरुआत में फिर शुरू करेगा। जिसके तहत सक्रिय और प्रामाणिक उपयोगकर्ताओं के खातों को ब्लू टिक दिया जाता है।

ट्वीटर ने अपने सार्वजनिक सत्यापन कार्यक्रम को तीन साल पहले रोक दिया था। क्योंकि उसे प्रतिक्रिया मिली थी कि कई लोगों को यह मनमाना और भ्रमित करने वाला लगा। हालांकि, ट्विटर ने विशेष मामलों में खातों को ब्लू टिक देने जारी रखे।

ट्विटर ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा, ‘‘एक साल बाद हमने 2020 के अमेरिकी चुनाव के मौके पर सार्वजनिक बातचीत में ईमानदारी बनाए रखने के लिए इस काम को आगे बढ़ाया।’’

ट्विटर ने कहा, ‘‘हम 2021 की शुरुआत में एक नई सार्वजनिक आवेदन प्रक्रिया के साथ सत्यापन को फिर से शुरू करने की योजना बना रहे हैं। प्रस्तावित नीति के अनुसार ट्विटर पर ‘ब्लू वेरिफाइड बैज’लोगों को बताता है कि यह सार्वजनिक हित का एक प्रामाणिक खाता है।’’ट्विटर ने कहा कि ब्लू टिक पाने के लिए खाता ‘उल्लेखनीय और सक्रिय’ होना जरूरी है।

संबंधित समाचार