बिहार: भाजपा के विजय सिन्हा चुने गए विधानसभा अध्यक्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से भारतीय जनता पार्टी के विजय सिन्हा आज विपक्षी दलों के महागठबंधन के उम्मीदवार अवध बिहारी चौधरी को पराजित कर 17वीं विधानसभा के अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। विधानसभा में आज अध्यक्ष पद के लिए कराए गए चुनाव में मत विभाजन के जरिए भाजपा के विजय सिन्हा को …

पटना। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से भारतीय जनता पार्टी के विजय सिन्हा आज विपक्षी दलों के महागठबंधन के उम्मीदवार अवध बिहारी चौधरी को पराजित कर 17वीं विधानसभा के अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। विधानसभा में आज अध्यक्ष पद के लिए कराए गए चुनाव में मत विभाजन के जरिए भाजपा के विजय सिन्हा को निर्वाचित घोषित किया गया। सिन्हा के पक्ष में 126 और महागठबंधन के राष्ट्रीय जनता दल (राजद) उम्मीदवार चौधरी को 114 मत मिले।

सिन्हा के पक्ष में राजग के घटक भाजपा के 74, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के 43, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के 04, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के 04 और एक निर्दलीय ने वोट किया। सिन्हा को लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के एक और एक निर्दलीय सदस्य का समर्थ मिला लेकिन हम के निर्वाचित सदस्य जीतनराम मांझी के प्रोटेम स्पीकर होने के कारण वह मतदान में हिस्सा नहीं ले सके।

वहीं चौधरी को महागठबंधन के घटक राजद के 75, कांग्रेस के 19, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनिनवादी (भाकपा माले) के 12, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी भाकपा के दो-दो, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के पांच और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एक समेत 116 सदस्यों का समर्थन मिला। लेकिन दो सदस्यों के मतदान में हिस्सा नहीं लेने के कारण चौधरी को 114 मत मिले।

संबंधित समाचार