Bareilly: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी...मुंबई की ये ट्रेन अब 26 जून चलेगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। होली के बाद यात्रियों की भीड़ कम होने पर रेल प्रशासन ने कासगंज- छपरा होली स्पेशल ट्रेन का अंतिम फेरा निरस्त कर दिया है।

24 को 05092 कासगंज से छपरा और 25 मार्च को 05091 छपरा से कासगंज के मध्य गाड़ी का संचालन निरस्त कर दिया गया है। वहीं, यात्रियों की सुविधा के लिए 09075/09076 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट साप्ताहिक ट्रेन का संचालन 26 जून तक बढ़ा दिया गया है।

09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट साप्ताहिक ट्रेन 25 जून तक प्रत्येक गुरुवार को मुंबई सेंट्रल से सुबह 11:00 चलने के बाद अगले दिन सुबह 10:50 बजे बरेली जंक्शन पर आएगी। बरेली सिटी, इज्जतनगर, बहेड़ी, किच्छा, लालकुआं, हल्द्वानी होते हुए दोपहर 2:30 बजे काठगोदाम पहुंचेगी। वापसी में रात 8:23 बजे बरेली जंक्शन आएगी और अगले दिन रात 8:55 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। वहीं, रविवार को 13307 गंगा सतलज एक्सप्रेस 20 मिनट, 13005 पंजाब मेल एक्सप्रेस 15 मिनट, 15119 जनता एक्सप्रेस आधा घंटे की देरी से बरेली जंक्शन पर आई। इससे यात्रियों को परेशानी हुई।

 

संबंधित समाचार