Amarnath Yatra 2025:अमरनाथ यात्रा के लिए कराये प्री रजिस्ट्रेशन, प्रशासन ने बैठक में लिए कई बड़े फैसले

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अमृत विचार। अमरनाथ यात्रा का लंबे समय से इंतज़ार कर रहे लोगों को बड़ा तोहफा मिलने वाला है। जी हां यात्रा के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। वहीं, अब प्रशासन ने यात्रा के लिए प्री रजिस्ट्रेशन की तारीखों का एलान किया है जहां आप 14 अप्रैल से अपना रजिस्ट्रेशन करा पाएंगे। 3 जुलाई से इस यात्रा की शुरआत होगी जोकि 9 अगस्त तक चलेगी। वहीं जल्दी ही रजिस्ट्रेशन के लिए देश में बैंको की अधिकृत शाखा और स्वास्थ्य प्रमाणपत्र जैसे जरुरी चीज़ो के लिए राज्यों और अस्पतालों, डॉक्टर टीम के बारे में जानकारी जल्दी ही दे दी जाएगी।

बाबा अमरनाथ की यात्रा की आधिकारिक वेबसाइट श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड श्रद्धालुओं की सुविधा दिशा निर्देशों को व्यवस्थित रूप देने में लगा हुआ है। बता दें कि अमरनाथ यात्रा शिव भक्तो के लिए काफी महत्वपूर्ण है। और यह इस साल पूरे 38 दिनों तक चलेगी। यह दक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर ऊंचाई पर बाबा अमरनाथ का यह मंदिर स्तिथ है। 

अमरनाथ यात्रा के लिए कुछ महत्वपूर्ण जानकारी 

-अमरनाथ यात्रा में कई लोग अकेले तो कई एक साथ एक ग्रुप में आते हैं। उनके लिए प्रशासन की ओर से अलग से दिशा निर्देश जारी किये गए है। 

-अमरनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉटर की सुविधा के लिए भी बुकिंग की तारीखों का एलान नहीं  किया गया है। 

-इसे साथ ही आधार शिविर में आवासीय सुविधा के बारे में जानकारी जारी की जाएगी। 

प्रशासन की ओर से बैठक में कई बड़े फैसले 

अमरनाथ यात्रा अनंतनाग जिले में पहलगाम मार्ग और गांदेरबल जिले के बालटाल जिले के रास्ते से शुरू होगी। प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कई बैठके कर रहा है और कई नए उपायों पर विचार-विमर्श कर रहा है। 
 

प्रशासन की ओर से ये कहा गया है, बालटाल, पहलगाम, नुनवान और पंथा चौक श्रीनगर में सुविधाओं को बढ़ाया जाये। यहां श्री नगर में सुविधाओं को बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है। 

बैठक में गुफा क्षेत्र में भीड़ कम रहे इसके लिए आपदा प्रबंधन, हलोकॉप्टर की पर्याप्त व्यवस्था, चिकित्सा देखभाल और मौसम का पूर्वानुमान जैसे सुविधाओं समेत अन्य मुद्दों पर बैठक में विचार किया गया। 

ये भी पढ़े : Chaitra Navratri 2025 : मां दुर्गा की चाहिए कृपा, चैत्र नवरात्री पर करें इस प्रकार पूजा-अर्चना

 

 

 

संबंधित समाचार