Kanpur: ट्रेन में बिगड़ी हालत तो भाई को मिलाया फोन, हो गई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। ओडिशा से अपने घर लखनऊ के लिए ट्रेन से निकले वृद्ध यात्री की कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर अचानक हालत बिगड़ गई। उन्होंने तुरंत अपने छोटे भाई को फोन मिलाकर जानकारी दी। वह लोग कानपुर पहुंचने के लिए लखनऊ से निकल पड़े। इस दौरान वृद्ध किसी तरह फुट ओवरब्रिज पर चढ़े और मौत हो गई। परिजनों ने उन्हें ढूंढा और अचेत अवस्था में अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 
    
लखनऊ-सी-1106 सेक्टर ए महानगर निवासी 61 वर्षीय गगन समल प्लंबरिंग का काम करते थे। परिवार में पत्नी त्रिपुती और बेटा संजीव है, जो प्राइवेट नौकरी करता है। छोटे भाई उत्तम समल ने बताया कि वह सभी लोग साथ में लखनऊ में रहते हैं। लेकिन जहां पर भी साइट में काम मिलता है, वहां पर कई-कई दिनों तक रहना पड़ता है। उन्होंने बताया कि इन दिनों बड़े भाई गगन ओडिशा में काम के सिलसिले से रुके थे। वह रविवार को ओडिशा से लखनऊ के लिए चले। लेकिन सोमवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर उनकी अचानक सीने में दर्द होने लगा। इस पर उन्होंने उसे फोन करके बताया।

वह लोग लखनऊ से निकले। इस दौरान वह किसी तरह प्लेटफार्म से फुट ओवरब्रिज पर पहुंच गए। यहां कुछ देर बाद उनकी सांसे थम गईं। वह लोग करीब ढाई घंटे में पहुंच गए। जहां ढूंढने पर वह ब्रिज पर मिले और उन्हें लेकर वह लोग प्लेटफार्म में बने मेडिकल कैंप में किसी तरह ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने मौके पर परिजनों से जानकारी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी ने प्रथम दृष्टि हार्टअटैक की आशंका जताई है। जीआरपी सूत्रों ने बताया कि फुट ओवरब्रिज पर आए दिन लोग किनारे पर लेटे रहते हैं। इस कारण यात्री के मौत की जानकारी नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: पुलिस हिरासत में शातिर अपराधी ने ब्लेड से काटी गर्दन, हालत गंभीर, हैलट अस्पताल में कराया गया भर्ती

 

संबंधित समाचार