भारत की सबसे पॉपुलर सीरीज बनी एक बदनाम आश्रम, महिलाओं को आयी सबसे ज्यादा पसंद
अमृत विचार। अमेज़न MX प्लेयर की सुपरहिट सीरीज एक बदनाम आश्रम ने लोगों के दिलो में एक बार फिर अपनी छाप छोड़ दी है। बॉबी देवोल स्टारर इस सीरीज ने भारत में 25 करोड़ से भी ज्यादा दर्शको को लुभाया है। एक बदनाम आश्रम का सीजन पार्ट 2 वेब सीरीज अब भारत में सबसे ज्यादा लोगों की पसंदीदा OTT फ्रेंचाइजी बन गयी है।
इतना ही नहीं एक बदनाम आश्रम ने इस मिथक को भी तोडा है की क्राइम ड्रामा सिर्फ पुरुषो की ही पसंद है। बता दें इसकी 20 प्रतिशत दर्शक महिलाएं हैं। वहीं, 25 साल के युवा वर्ग के सभी लोगों को यह सीरीज काफी पसंद आयी है। हिंदी भाषी के अलावा ये सीरीज बंगाली, तमिल तेलगू डब संस्करणों में काफी पसंद की गई। ये मेट्रो / टियर 1 के साथ टियर 2, 3 शहरों में हिट रही।
इसकी सफलता को लेकर एक्टर बॉबी देवोल का कहना है - आश्रम मेरे लिए एक खास सफर रहा है, दर्शकों का प्यार बेहद सम्मानजनक है। इस सीजन में पहले से कही ज्यादा ड्रामा कही ज्यादा। राष्ट्रीय पुरूस्कार विजेता निर्देशक प्रकाश झा ने बताया की हर सीजन में हम इसे और रोमांचकारी बनाने की कोशिश करते हैं। दर्शकों का प्यार ही हमारे लिए प्रेरणा है।
वहीं अमेज़न MX प्लेयर के निदेशक कारण बेदी ने बताया आश्रम की सफलता हमारी बेहतरीन मनोंरजन को दर्शकों तक पहुंचने की क्षमता को दर्शाता है। आश्रम पार्ट 2 और सीजन 3 अमेज़न MX प्लेयर पर दर्शक इसे Free में देख सकते है।
ये भी देखे : Val Kilmer Death: Top Gun और Batman फेम वैल किल्मर का निधन, 65 की उम्र में ली आखिरी सांस
