Panchayat Season 4 Release Date: पंचायत सीजन 4 इस दिन होगी रिलीज, प्राइम वीडियो जल्द करेगा ऐलान

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

अमृत विचार। प्राइम वीडियो ने पंचायत सीजन 4 का ऐलान कर दिया है। वर्ष 2020 में शुरू हुई सीरीज पंचायत के पांच साल पूरे हो गये हैं। दो जुलाई से पंचायत 4 प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा, जहां फिर से गांव की वही दिल छू लेने वाली कहानी और अपने पसंदीदा किरदारों का मजेदार सफर देखने को मिलेगा। तीन अवॉर्ड विनिंग और जबरदस्त तारीफें बटोरने वाले सीजन के बाद पंचायत ने खुद को फैंस की फेवरेट सीरीज बना लिया है। 

एक बार फिर लौट रही फुलेरा की मंडली

इसकी सिंपल लेकिन दिल से जुड़ने वाली कहानी, शानदार एक्टिंग और गांव की प्यारी दुनिया ने सबका दिल जीत लिया। अब सीजन 4 में और भी ज्यादा ड्रामा, ठहाके और इमोशनल मोमेंट्स मिलने वाले हैं, जो फुलेरा की इस दुनिया को फैंस के और करीब ले आएंगे। 

मजेदार किस्सों में उलझते नज़र आएंगे किरदार 

पंचायत एक कॉमेडी-ड्रामा है, जो अभिषेक की कहानी दिखाता है। अभिषेक, जो एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट है, कम जॉब ऑप्शंस की वजह से यूपी के एक दूर-दराज गांव में पंचायत ऑफिस के सेक्रेटरी की नौकरी पकड़ लेता है। अब आने वाले सीजन में देखिए कैसे अभिषेक, प्रधान जी और फुलेरा के प्यारे लोग नई चुनौतियों से जूझते हैं और मजेदार किस्सों में उलझते नज़र आएंगे। 

पंसदीदा कास्ट में लौटेंगे जीतेंद्र कुमार, नीना गुप्ता और रघुबीर यादव 

पंचायत सीजन 4 में वही पसंदीदा स्टारकास्ट वापस लौट रही है, जिसमें जीतेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सान्विका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा शामिल हैं।पंचायत सीजन 4 को द वायरल फीवर ने प्रोड्यूस किया है। इसे दीपक कुमार मिश्रा और चंदन कुमार ने बनाया है, जबकि चंदन कुमार ने इसकी कहानी लिखी है। निर्देशन की कमान दीपक कुमार मिश्रा और अक्षत विजयवर्गीय ने संभाली है। 

ये भी पढ़े : Kesari Chapter 2 Trailer: रूला देगा केसरी चैप्टर 2 का ट्रेलर, वकील की भूमिका में दिखेंगे अक्षय और माधवन

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म