हल्द्वानी: टीपीनगर में मृत मिला बिहार का क्रेन चालक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। टीपीनगर में बिहार का रहने वाला एक क्रेन चालक वाहन के भीतर मृत मिला। अज्ञात परिस्थितियों में हुई चालक की मौत के मामले में पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बिहार के थाना पंजवारा सबलपुर निवासी 47 वर्षीय गुंजन कुमार पुत्र कुलदीप …

हल्द्वानी,अमृत विचार। टीपीनगर में बिहार का रहने वाला एक क्रेन चालक वाहन के भीतर मृत मिला। अज्ञात परिस्थितियों में हुई चालक की मौत के मामले में पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बिहार के थाना पंजवारा सबलपुर निवासी 47 वर्षीय गुंजन कुमार पुत्र कुलदीप प्रसाद क्रेन चलाता था। रोज की तरह बुधवार रात भी वह क्रेन के भीतर ही सोया था। गुरुवार सुबह क्रेन का क्लीनर गंगाराम वाहन के पास गया तो गुंजन सीट से नीचे लुढ़का हुआ मिला। जबकि क्रेन का दरवाजा अंदर से लॉक था। काफी आवाज देने के बाद भी चालक नहीं जागा। अनहोनी की आशंका के बीच पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने क्रेन का लॉक तोड़कर चालक को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस से बेस अस्पताल भेजा। जहां पहुंचते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके साथ ही मृतक के बिहार निवासी परिजनों को भी सूचना दी। टीपीनगर चौकी प्रभारी सतीश कुमार शर्मा का कहना है कि अज्ञात परिस्थितियों में हुई चालक की मौत की जांच शुरू कर दी गई है।

संबंधित समाचार