कासगंज : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

गंजडुंडवारा एटा मार्ग पर हुआ हादसा

कासगंज, अमृत विचार। गंजडुंडवारा एटा मार्ग पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

एटा जनपद के गांव सुहार निवासी 20 वर्षीय अमित कुमार सिंह पुत्र भीकम सिंह  शुक्रवार की शाम लगभग 7 बजे गंजडुंडवारा में की नई बस्ती में रह रहे अपने पिता से मिलकर वापस गांव जा रहा था। जब वह गांव बहुरनपुरा के समीप पहुंचा, तभी अज्ञात वहान ने टक्कर मार दी। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल अमित कुमार गंजडुंडवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सूचना परिजनों को दी तो परिजन भी अस्पताल आ गए। डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान अमित कुमार की मृत्यु हो गई। परिजनों द्वारा बताया गया। पिता गंजडुंडवारा में बकरी चराने का काम करते हैं उन्हीं से मिलकर वह आ रहा था। उसकी डेढ़ वर्ष पूर्व ही संगीता से शादी हुई थी। गंजडुंडवारा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दी गई थी। परिजनों द्वारा अभी कोई तहरीर नहीं दी है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - कासगंज: औचक निरीक्षण में खुली पोल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका मिलीं नदारद

संबंधित समाचार