Bareilly: आज से मौसम बदलेगा मिजाज, चार दिन होगी बारिश

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: आज से जिले का मौसम बदल जाएगा। मौसम विभाग ने चार दिनों तक बादल छाए रहने और बारिश की भविष्यवाणी की है। मंगलवार को तेज धूप और हवाओं से लोग बेहाल हो गए। रात का तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस अधिक 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो अप्रैल में अब तक सबसे अधिक रहा है।

अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 37.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया सुबह हवा में नमी 60 प्रतिशत और शाम को 39 प्रतिशत दर्ज हुई। हवाओं की रफ्तार 10-12 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुई।

आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी चार दिन बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान औसतन अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने का पूर्वानुमान है। 13 और 14 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा।

यह भी पढ़ें- Bareilly: 20-30 लाख रुपये आवारा कुत्तों को पकड़ने में हो रहे खर्च, फिर भी समस्या बरकरार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज