विषाक्त पदार्थ खाने से वृद्धा समेत दो लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार : विषाक्त पदार्थ खाने से वृद्धा समेत दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार घुना रातीघाट निवासी 56 वर्षीय कृष्णा चंद्र पुत्र जवाहर राम ने बुधवार को विषाक्त पदार्थ खा लिया। उपचार के लिए उन्हें एसटीएच लाया गया, जहां कृष्णा ने दम तोड़ दिया।

वहीं बिंदुखत्ता के घोड़ानाला निवासी 67 वर्षीय तुलसी देवी पत्नी जगदीश सिंह ने भी बुधवार को अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें एसटीएच लेकर पहुंचे। उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं।

संबंधित समाचार