लखनऊ : आकाश आनंद ने मायावती से माफी मांगी-ससुराल वालों को नहीं बनने दूंगा मिशन में बाधा 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार : बहुजन समाज पार्टी (BSP) से निष्कासित आकाश आनंद ने पार्टी सुप्रिमो मायावती से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है। पार्टी के लिए काम करने की इच्छा जताते हुए कहा कि राजनीतिक मामलों में अब कभी भी नाते-रिश्तेदारों की नहीं सुनेंगे। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंडेकर जयंती से पूर्व आकाश ने सोशल मीडिया एक्स पर अपना माफीनामा शेयर किया है। 

आकाश आंनद

अपने बयान में आकाश ने कहा कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, यूपी की चार बार की मुख्यमंत्री, लोकसभा और राज्यसभा की कई बार की सांसद रहीं मायावती जी मेरी आदर्श और एकमात्र राजनीतिक गुरू हैं। मैं संकल्प लेता हूं कि बहुजन समाज पार्टी के हित के लिए अपने अपने संबंधों विशेषकर ससुराल वालों को बिल्कुल भी बाधा नहीं बनने दूंगा।

यह भी पढ़ें:- बाराबंकी : धूमधाम से मना खालसा साजना दिवस, लोगों ने छका लंगर

संबंधित समाचार