हरदोई: 30 लाख की अफीम के साथ तीन तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हरदोई। हरदोई की बिलग्राम पुलिस ने घेराबंदी कर तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 30 लाख कीमत की 370 ग्राम अफीम और एक बाइक बरामद की है। पुलिस का कहना है कि गिरोह के कुछ लोग अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है, जिन्हे सरगर्मी से तलाश किया जा रहा है।

बताया गया है कि बिलग्राम पुलिस ने एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत साण्डी थाने के कोईलाई निवासी अवध बिहारी पुत्र रामनाथ, मल्लावां कोतवाली के हरी गंज निवासी रामजीवन प पुत्र राम नारायण और कन्नौज जिले के दुर्जनापुर कोतवाली शहर निवासी अनिल कुमार पुत्र शिवराज को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 370 ग्राम अफीम जिसकी कीमत तकरीबन 30 लाख रुपये बताई गई है और एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया है।

एसएचओ बिलग्राम राकेश कुमार यादव के नेतृत्व में नशा तस्करों की गिरफ्तारी की गई है,पुलिस का कहना है कि नशे के तस्करो से जुड़े गिरोह का पता लगाया जा रहा है, जल्द ही उन सब को गिरफ्तार किया जाएगा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News : उम्मीदों के चिराग बुझने से गम में डूबे दो परिवार, सुपुर्द एक खाक हुए अग्निकांड में जान गवांने वाले युवक
अलीगंज अग्निकांड: LDA उपाध्यक्ष का बड़ा एक्शन, तत्कालीन विहित प्राधिकारी समेत 18 इंजीनियरों पर कार्रवाई की संस्तुति
पहले जागरूकता, फिर कार्रवाई... प्रदेशभर में चलेगा फायर सेफ्टी पर विशेष ऑडिट अभियान, लखनऊ अग्निकांड के बाद एक्शन मोड में CM योगी
Ayodhya News : 11 संत-महंतों ने शेषावतार मंदिर पर किया धर्म ध्वज का आरोहण, चार हजार रामभक्त कार्यक्रम के बने साक्षी
PM मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात, क्या जल्द होने वाला है कैबिनेट में फेरबदल?