UPSC 2024 toppers: ये हैं यूपीएससी के टॉपर्स? जानें क्या थे इनके ऑप्शनल सब्जेक्ट, देखें पूरी डिटेल
UPSC CSE Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को यूपीएससी फाइनल रिजल्ट 2024 जारी कर दिया है। बता दें कि मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले लगभग 2845 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। जिसमें प्रयागराज की शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया में रैंक 1 हासिल किया है। इसके बाद हर्षिता गोयल ने ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल किया है। बात अगर टॉप 20 कि की जाए तो इसमें 20 में से आठ लड़कियां शामिल हैं। कुल 1009 कैंडिडेट्स का नाम मेरिट लिस्ट में शामिल किया गया है। इसमें जनरल के 335, EWS यानी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 109, OBC के 318, SC यानी अनुसूचित जाति के 160 और ST यानी अनुसूचित जनजाति के 87 कैंडिडेट्स सिलेक्ट हुए हैं। आइए आपको बताते हैं कि ये टॉपर्स कौन हैं?
UPSC 2024 Rank 1: शक्ति दुबे (प्रयागराज, उत्तर प्रदेश)
रैंक 1 हासिल करने वाली शक्ति दुबे ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से बायोकैमेस्ट्री में एमएससी की है। साल 2018 में पोस्ट ग्रेजुएट होने के बाद शक्ति दुबे ने सिविल सर्विस एग्जाम की तैयारी शुरू की थी। परीक्षा में पॉलिटिकल साइंस और इंटरनेशनल रिलेशंस उनके ऑप्शनल सब्जेक्ट थे।
UPSC 2024 Rank 2: हर्षिता गोयल (हरियाणा से गुजरात तक का सफर)
नंबर 2 पर हर्षिता गोयल रही हैं। हर्षिता मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली हैं और कई वर्षों से गुजरात के वडोदरा में रह रही हैं। यहीं वह बड़ी हुईं। हर्षिता की क्वालिफिकेशन की बात की जाए तो वो CA हैं। उन्होंने MS यूनिवर्सिटी, बड़ौदा से कॉमर्स में स्नातक किया है। हर्षिता थैलेसीमिया और कैंसर से पीड़ित बच्चों के लिए अहमदाबाद के बीलीफ फाउंडेशन के साथ काम कर चुकी हैं।
UPSC 2024 Rank 3: डोंगरे अर्चित पराग
यूपीएससी सिविल सविर्सेज परीक्षा में तीसरे रैंक डोंगरे अर्चित पराग ने हासिल की है। उन्होंने VIT वेल्लोर से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में B.Tech किया हुआ है। दर्शनशास्त्र (Philosophy) को वैकल्पिक विषय के रूप में उन्होंने चयनित किया था।
UPSC 2024 Rank 4: शाह मारगी चिराग (अहमदाबाद, गुजरात)
यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा में चौथी रैंक हासिल करने वाले शाह मारगी चिराग हैं। ये गुजरात के रहने वाले हैं। गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में चिराग ने स्नातक किया है। यूपीएससी में इन्होंने समाजशास्त्र (Sociology) को वैकल्पिक विषय के रूप में चुना।
UPSC 2024 Rank 5: आकाश गर्ग
यूपीएससी में आकाश गर्ग ने पांचवीं रैंक हासिल की है। कंप्यूटर विज्ञान में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय से इन्होंने B.Tech की डिग्री ली। दिल्ली से इंजीनियरिंग करने वाले आकाश गर्ग ने वैकल्पिक विषय के रूप में समाजशास्त्र (Sociology) लिया था।
यह भी पढ़ेः UPSC Civil Services Result 2024: लखनऊ के प्रशांत सिंह ने हासिल की 102 रैंक, शेयर किया अपना सक्सेस मंत्रा
