Pahalgam terror attack : पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा फूंका झंडा और पुतला, जिले में विरोध में प्रदर्शन बरकरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Protests continue against Pahalgam attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले का विरोध लगातार जारी है। शुक्रवार को विभिन्न संगठनों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान का झंडा फूंका और नारेबाजी की। मांग की गई कि आतंकियों काे मौत की सजा दी जाए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देवा नगर इकाई द्वारा भटेहटा मोड़ पर पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि यह कृत्य अत्यंत निंदनीय है और सरकार कड़ी कार्रवाई करे। इस दौरान अरविंद मिश्रा, अशोक, श्रवण, गुड्डू यादव (सदस्य क्षेत्र पंचायत), सूबेदार, सुशील, आलोक, अजीत आदि उपस्थित रहे।

विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के बैनर तले शुक्रवार को लाजपतनगर से विरोध जुलूस निकाला गया। पटेल तिराहे पर पाकिस्तान का झंडा फूंकने के साथ ही जमकर नारेबाजी की गई। भारतीय किसान यूनियन ने गन्ना संस्थान में विरोध प्रदर्शन कर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और आतंकवादियों का पुतला फूंका गया। जिलाध्यक्ष विक्रांत सैनी ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए नागरिक निर्दोष थे। इस क्रूर और अमानवीय घटना ने सम्पूर्ण देश को व्यथित किया है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव लालजी यादव अरविंद यादव रमेश यादव निहाल अहमद सुषमा देवी अनीता वर्मा सकीना बानो उमेश जायसवाल दीपू यादव मुकेश यादव महेश यादव शैल कुमारी मोहम्मद जुनेद आदि उपस्थित रहे।

वहीं रामसनेहीघाट में भी विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पाकिस्तान का पुतला दहन किया गया। इसके बाद आतंकी हमले के शहीदों की आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा गया। हैदरगढ़ कस्बा के ब्रम्हनान वार्ड में मुस्लिम समाज द्वारा भी विरोध प्रदर्शन कर विरोध जताया गया। साथ ही फतेहपुर तहसील पहुंचकर हिन्दू संगठन व भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन तहसीलदार वैशाली अहलावत को देकर पाकिस्तान को करार जवाब देने के साथ आतंकवादियों को खत्म करने की मांग की।

यह भी पढ़ें:-Amethi News : चाकू दिखाकर महिला से छीना iPhone और नगदी, जब ग्रामीणों ने दौड़ा तो पकड़ में आया...

संबंधित समाचार