शुभम की पत्नी को नगर निगम में नौकरी देंगे: कानपुर में महापौर और पार्षदों ने पाकिस्तानी पीएम व सेना प्रमुख का फूंका पुतला, इनकी घोषणा की...

शुभम द्विवेदी के नाम से पार्क, चौक के नामकरण की घोषणा की

शुभम की पत्नी को नगर निगम में नौकरी देंगे: कानपुर में महापौर और पार्षदों ने पाकिस्तानी पीएम व सेना प्रमुख का फूंका पुतला, इनकी घोषणा की...

कानपुर, अमृत विचार। मोतीझील चौराहे पर शुक्रवार को महापौर प्रमिला पांडेय और पार्षदों ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ एवं पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल सैय्यद असीम मुनीर का पुतला फूंका। आतंकवाद के पुतले को जूतों की माला पहनाई गई। 

इस दौरान आतंकी हमले में मृत शुभम द्विवेदी के नाम से पार्क, चौक के नामकरण की घोषणा की। महापौर ने कहा कि यदि शुभम द्विवेदी की पत्नी नगर निगम में आउटसोर्स पर नौकरी करने की इच्छुक हों तो उन्हें नौकरी दी जायेगी। महापौर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ कायराना आतंकी हमला घोर निंदनीय है। मैं सभी दिवंगतों की पुण्यात्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। 

कारगिल पार्क के बाहर पार्षद नवीन पण्डित, पवन पाण्डेय, आनन्द शुक्ला, महेन्द्र पाण्डेय ‘पप्पू’, गिरीश वाजपेई, आलोक पाण्डेय, विकास साहू,  नीरज सिह, कौशल मिश्रा, सौरभ देव, अमित गुप्ता, आदर्श गुप्ता, नीरज वाजपेई, राम नरायन, मन्जू कुशवाहा, विद्या देवी, आकर्ष वाजपेई, देवेन्द्र कुमार द्विवेदी, पूर्व पार्षद अशोक पाल, रमेश, चन्द्रशेखर पाण्डेय मुन्ना हजारिया, रमाकान्त मिश्रा, विनोद कुमार आदि रहे।

कानपुर पुतला फूंका

कैंडिल मार्च निकाल फूंका आतंकवाद का पुतला  

पूर्व भाजपा विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया ने क्षेत्र के लोगों के साथ शुक्रवार को लाल कुर्ती में कैंडिल मार्च निकालकर पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश व्यस्त किया। आतंकी हमले में दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दी। घटना से आक्रोशित लोगों ने आतंकवाद का पुतला फूंका। पाकिस्तान मुर्दाबाद समेत आदि नारे लगाए। इस दौरान विनोद शुक्ला, कर्नल सिद्दीकी, सुमित तिवारी, आजाद, प्रस्तावना तिवारी समेत आदि रहे। 

रामकृष्ण सेवा समिति ने फूंका आतंकवाद का पुतला 

श्री रामकृष्ण सेवा समिति रामकृष्ण नगर ने आतंकवादी हमले में दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही दीप यात्रा निकाली। समिति के सदस्यों व लोगों ने आतंकवाद का पुतला दहन किया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष नीरज तिवारी, महामंत्री चंद्र शेखर वर्मा, संजू अवस्थी, कोषाध्यक्ष संजय त्रिवेदी, मीडिया प्रभारी प्रेम शुक्ला, महासचिव राजेंद्र मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय शुक्ला, उपाध्यक्ष रीतेश श्रीवास्तव, मंत्री नरेश वर्मा, सुनील कुलश्रेष्ठ, शिवशंकर धीमान, एडवोकेट धर्मेन्द्र तिवारी, आदि रहे। 

आत्मा की शांति के लिए विशेष प्रार्थना 

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को पास्टर्स सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रेजी जॉन की अध्यक्षता में छपेड़ा पुलिया में विशेष प्रार्थना सभा की गई। पादरी डायमंड यूसुफ ने कहा कि सरकार आतंकियों का सफारया करे। पादरी माइकल पतरस, मनोज कुमार, पादरी रवि पॉल, मोनिका विलियमस, राजू विलियम आदि मौजूद थे।

आतंकवाद मुर्दाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाए नारे 

सेवानिवृत्त कर्मचारी एंव पेंशनर्स एसोसिएशन ने मोतीझील कारगिल पार्क से कैंडिल मार्च निकाला और आंतकवाद मुर्दाबाद, पकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर आक्रोश व्यक्त किया। पेंशन फोरम के अध्यक्ष बीएल गुलबिया और महामंत्री आनंद अवस्थी ने बताया कि प्रधानमंत्री से मांग है कि इसका मुंह तोड़ जवाब तत्काल दिया जाए। एडवोकेट आरपी श्रीवास्तव, महिला आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता, अशोक कुमार मिश्रा, रविन्द्र कुमार मधुर, चंन्दहास सिंह चौहान, सुनील सुमन, आदित्य मिश्रा, अरूणेश तिवारी, बेनी सिंह सचान, उस्मान अली शाह, शाहजहां नाज, सर्वेश कुमार उर्फ निन्नी पाण्डेय आदि रहे।

समता सोसायटी ने आतंकी घटना पर जताया रोष

समता सोसायटी रामपुरम में क्षेत्रीय कमेटी ने पहलगाम हमले पर मोमबत्ती जलाकर विरोध जताया। पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद लिखी तख्ती लिये स्थानीय लोगों और बच्चों ने सरकार से कार्रवाई करने की मांग की। कमेटी के अध्यक्ष दीपक द्विवेदी, विजय सक्सेना, रामनाथ वर्मा, पप्पू निषाद, शिवपूजन अग्रहरी, राजशंकर, अवधेश अस्थाना आदि रहे।

जिहादी आतंकवाद का सफाया किया जाए

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर जिहादी आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला दहन किया। रामादेवी में हुए विरोध प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद के प्रान्त अध्यक्ष राजीव महाना ने कहा कि अब समय आ गया है कि दुनिया को पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से मुक्त कर पाक अधिकृत कश्मीर को जिहादी चंगुल से छुड़ा कर पुन: भारत में मिलाया जाए।

बाकरगंज चौराहा, छत्रसाल नगर 56 चौराहा, गोविन्द नगर प्रखंड नटराज टाकीज चौराहा, चैतन्य नगर जूही नहरिया चौराहा, मिश्रीलाल चौराहा, बड़ा चौराहा समेत कई स्थानों पर प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन में राष्ट्रीय संयोजक प्रकाश शर्मा, गौरांग, मोहित, अमन, आशीष गुप्ता, अमरनाथ, नरेश तोमर, अनुराग दुबे, प्रमोद मिश्रा, संत सिंह, विशाल बजरंगी, आकाश यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता विभिन्न स्थानों पर उपस्थित रहे।

भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे 

आर्य नगर परशुराम वाटिका में सीरियल सिटीजन सामाजिक संस्थाओं के शिक्षकों, चिकित्सकों मॉर्निंग वॉकर्स ने नम आंखों से पहलगाम में मारे गए लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मांग की कि मारे गए लोगों को शहीद का दर्जा दिया जाए। भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। पाकिस्तान के झंडे को पैरों से कुचल कर आग के हवाले किया गया। पाकिस्तान होश में आओ, पाकिस्तान मुर्दाबाद मोदी जी संघर्ष करो पूरा देश आपके साथ है...के नारे लगाए। डॉक्टर हेमंत मोहन, दीपक मालवीय, महेश मिश्रा सुरेश बाजपेई, डॉक्टर आरती मोहन संतोष गुप्ता, बाबूलाल सारडा, राजीव तिवारी शैलेंद्र सिंह पूजा पुरी, मंजू गुप्ता नीरु, संगीता गुप्ता आदि रहे।

आत्मा की शांति के लिए हवन और प्रार्थना 

पहलगाम हमले के विरोध में कानपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और पत्रकारों ने कालीपट्टी बांधकर काम किया। साथ ही किदवई नगर स्थित जंगलीदेवी मंदिर में मारे गए सैलानियों की आत्मा की शांति के लिए हवन-पूजन किया और प्रार्थना की। जंगली देवी मंदिर ट्रस्ट के पंडित विजय पांडे, सुनीत त्रिपाठी, ज्ञान प्रकाश पांडे, रामचंद्र गुप्ता, रमेश तिवारी ने हवन संपन्न करवाया। इस मौके पर अध्यक्ष सरस वाजपेई ने कहा कि पूरा देश सरकार के साथ है। महामंत्री शैलेश अवस्थी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव सारस्वत, मंत्री मोहित दुबे, मंत्री शिवराज साहू, रोहित निगम, नौशाद, अमित चौहान, विजय यादव, वीपी साहू, कुशाग्र अवस्थी, शिवा मिश्रा, आयुष मिश्रा, आलोक ठाकुर सहित कई पत्रकार मौजूद रहे l

शुभम के नाम से पार्क या रोड हो

कानपुर महानगर कांग्रेस ने मोतीझील में कैंडिल मार्च निकाला। आतंकी हमले में मारे गए कानपुर के शुभम के नाम से पार्क या सड़क का नाम करने की मांग की गई। ये भी मांग हुई कि सरकार शुभम की पत्नी को एक करोड़ रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी दे। शुक्रवार को कानपुर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन गुप्ता की अगुवाई में मोतीझील स्थित राजीव गांधी वाटिका से कैंडिल मार्च निकाला जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने शिरकत की। पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्रा, पूर्व महापौर अनिल शर्मा की पत्नी किरण शर्मा, नरेश चंद्र त्रिपाठी, नगर ग्रामीण अध्यक्ष संदीप शुक्ला,आलोक मिश्रा, संजीव दरियाबादी, नौशाद आलम मंसूरी,अतहर नईम,इखलाक डेविड, लकी सैमुएल सिंह,महेंद्र त्रिपाठी पुत्तू,उमेश दीक्षित बबलू,अजय तिवारी,मदन मोहन शुक्ला,निजामुद्दीन खां, प्रतिभा अटलपाल, हेलेना सिंह, संयोगिता वर्मा, इमराना खान, किरण गुप्ता, डॉ संतोष त्रिपाठी, सुमन तिवारी आदि मौजूद रहे।

मसवानपुर में श्रद्धांजलि सभा, कैंडिल मार्च 

कानपुर किसान कांग्रेस कमेटी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में अशोक वाटिका चौराहा मसवानपुर में कैंडिल मार्च निकाला। हमले में मारे गए पयर्टकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कमेटी के अध्यक्ष नरेन्द्र चंचल कुशवाहा ने सरकार से मांग की है कि प्रत्येक पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। कार्यक्रम संयोजक अवनीश सलूजा राजीव द्विवेदी, अमित पाण्डेय, तुफैल अहमद, मोनू शुक्ला, डॉ. निसार अहमद, शम्भु शंकर शर्मा,मोहन लाल कुरील, श्यामदेव सिंह, शबनम आदिल, बृजेश कुशवाहा आदि थे।

एलआईसी देगा आतंकी हमले के पीड़ितों को छूट 

एलआईसी ऑफ इंडिया ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में निर्दोष पर्यटकों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। सीईओ और एमडी सिद्धार्थ मोहंती ने कहा कि एलआईसी के दावेदारों की कठिनाइयों को कम करने के लिए कई रियायतों की घोषणा की गई है। मृत्यु प्रमाण पत्र के बदले में आतंकवादी हमले के कारण पॉलिसीधारक की मृत्यु के सरकारी रिकॉर्ड में कोई भी सबूत या केंद्र/राज्य सरकार द्वारा भुगतान किए गए किसी भी मुआवजे को मृत्यु प्रमाण के रूप में स्वीकार किया जाएगा। प्रभावित परिवारों को दावों का शीघ्रता से निपटान किया जाए। दावेदार पास की एलआईसी शाखा/प्रभाग/ग्राहक जोन से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा कॉल सेंटर के 022-68276827 पर भी कॉल कर सकते हैं।

कानपुर पुतला फूंका

ये भी पढ़ें- UP Board Exam Result 2025 : दसवीं में 96.67 प्रतिशत अंक पाकर आकांक्षा ने प्रदेश आठवें स्थान पर