बरेली: जिले में 38 और कोरोना संक्रमित मिले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार को 38 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग अभी सिर्फ 32 लोगों को ट्रेस कर पाया है। वहीं, जिले में कोई मौत न होने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। एसीएमओ …

बरेली,अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार को 38 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग अभी सिर्फ 32 लोगों को ट्रेस कर पाया है। वहीं, जिले में कोई मौत न होने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।

एसीएमओ डा. अशोक कुमार के अनुसार शनिवार को 3703 लोगों की रिपोर्ट आई जिनमें नौ लोग आईवीआरआई से और 17 लोग एंटीजन से संक्रमित पाए गए है। इसके अलावा वृद्धाश्रम में आठ लोगों के साथ ही चार अन्य में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।

इन इलाकों में मिले संक्रमित
चितौनिया, फरीदपुर, इज्जतनगर, खुर्रम गौटिया, एकता नगर, मंडल विहार, विकास कालोनी, कानून गोयान, राजेंद्र नगर, किला, सिविल लाइंस, सुभाष नगर, शाहदाना, हरिदासपुर, मुंडिया, इंद्रा नगर, टयूलिप टावर, माडल टाउन, मढ़ीनाथ महानगर, बांके बिहारी कालोनीआदि में संक्रमित निकले है।

फतेहगंज टोल प्लाजा पर हुई 120 लोगों की जांच
दूसरी लहर को सजग स्वास्थ्य ने दिल्ली से आने वाले यात्रियों की कोरोना की जांच की। शनिवार को टोल प्लाजा पर कुल 120 कोरोना की जांच हुई, जिसमें 70 एंटीजन एवं 50 आरटीपीसीआर का सैंपल लिया गया। जिसमें से किसी भी व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। वहीं, आरटीपीसीआर सैंपल की रिपोर्ट में से संक्रमित निकलने पर उसे स्थिति के आधार पर होम आइसोलेट किया जाएगा।

वृद्धाश्रम में निकले आठ संक्रमित
कांधरपुर स्थित वृद्धाश्रम में कोरोना की जांच करने पर आठ लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोरोना संक्रमित निकलने से वृद्धाश्रम में हड़कंप मचा हुआ है। कोरोना संक्रमितों को खुर्रम गौटिया स्थित कोविड चिकित्सालय में भर्ती कर दिया गया है।

संबंधित समाचार