देहरादून: ‘प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश सरकार के कामों से फिर सत्ता में आएगी भाजपा’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने का कहना है कि उत्तराखंड में सरकार और संगठन के बीच अच्छा तालमेल है। उनका दावा है कि यही कारण है कि प्रदेश में भाजपा मजबूत स्थिति में है और आगामी विधानसभा चुनाव में वह 60 से ज्यादा सीटें जीतकर …

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने का कहना है कि उत्तराखंड में सरकार और संगठन के बीच अच्छा तालमेल है। उनका दावा है कि यही कारण है कि प्रदेश में भाजपा मजबूत स्थिति में है और आगामी विधानसभा चुनाव में वह 60 से ज्यादा सीटें जीतकर फिर से प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।

यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 4 से 7 दिसंबर तक उत्तराखंड के दौरे के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। बताया कि नड्डा 4 दिसंबर को हरिद्वार में संतों से भेंट करेंगे और 5 से 7 दिसंबर तक संगठनात्मक बैठकों में भाग लेने के साथ मीडिया से भी बात करेंगे। इस दौरान बूथ समिति की बैठक होगी, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ केवल बूथ समिति के अध्यक्ष मंच पर बैठेंगे ।

यह भाजपा की कार्यसंस्कृति, कार्यकर्ता के सम्मान व समानता का प्रमाण है। 5 दिसंबर को मुख्यमंत्री व मंत्रिमंडल के साथ बैठक, कोर कमेटी की बैठक, प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में शिरकत करेंगे। 6 दिसंबर को कार्यालय व विभागों की समीक्षा बैठक, प्रदेश पदाधिकारी महामंत्रियों, सांसदों विधायकों, मोर्चा अध्यक्षों महामंत्रियों, जिलाध्यक्षों के साथ बैठक होगी। मंडल स्तर व ऊपर के प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल सार्वजनिक बैठक । 7 दिसंबर को बूथ समिति की बैठक, प्रेस वार्ता मंडल की बैठक, सोशल मीडिया वॉलिंटियर बैठक होगी।

गौतम ने कहा कि भाजपा हमेशा जनता के बीच सेवा के लिए उपस्थित रही है। कोरोना काल में जहां अन्य दल लॉकडाउन में लॉक हो गए वहीं भाजपा कार्यकर्त्ता पूरी तरह सक्रिय रहे। कोरोना काल में जनता के जीवन की रक्षा के लिए भाजपा के 165 कार्यकर्ता बलिदान हुए। कहा कि किसान हमारे भाई हैं और हम उनसे बात के लिए तैयार हैं। लेकिन कांग्रेस और अन्य दल उन्हें भ्रमित कर रहे हैं। इस आंदोलन में अलगाववादी तत्वों का प्रवेश चिंताजनक है।

आम आदमी पार्टी जिसने कोरोना काल में मजदूरों को भोजन तक नहीं दिया ,वह आंदोलनरत किसानों के लिए टेंट लगा रही है और भोजन की व्यवस्था कर रही है शाइन बाग से जुड़े लोग भी इस आंदोलन में शामिल हो गए हैं।

संबंधित समाचार