सरकार और भर्ती बोर्ड की ऐतिहासिक उपलब्धि है 60 हजार आरक्षी भर्ती, 32 साल तक जबरदस्त एसेट साबित होंगे सिपाही

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: हाल ही में यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने 60 हजार आरक्षियों की शानदार तरीके से भर्ती की। यह सरकार और बोर्ड दोनों के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। ईमानदारी की मिसाल है। इस भर्ती में चुने गये आरक्षी अगले 30-32 साल तक एक जबरदस्त एसेट साबित होंगे। यह बात पूर्व डीजीपी एके जैन यूपी पुलिस के पॉडकास्ट ‘बियांड द बैच’ शो में बातचीत के दौरान कही।

यूपी पुलिस के पॉडकास्ट ‘बियांड द बैच’ शो में पूर्व डीजीपी एके जैन से एसपी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन वृन्दा शुक्ला ने कई अनछुए पहलुओं पर बात की। पूर्व डीजीपी ने कहा कि बचपन में घर पर पुलिस अधिकारियों का आना-जाना था। इस कारण भारतीय पुलिस सेवा में आने का मन बना रखा था। बताया कि फतेहपुर आपराधिक गतिविधियों के लिए बदनाम था। अपराध पर नियंत्रण के लिए कई प्रभावी उपाय और कुख्यात अपराधियों का एनकाउंटर किया।

आईजी एसटीएफ रहते बुंदेलखंड के नामी अपराधी ददुआ एनकाउंटर के बारे में जानकारी दी। बताया कि वर्तमान एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश उस समय एसएसपी एसटीएफ थे। उनकी टीम काफी दिनों तक ददुआ पर काम किया। लगातार कांबिंग की गई। इसके बाद रात में एनकाउंटर हुआ। पूर्व डीजीपी ने महाकुंभ 2025 में सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं पर कहा कि 65 करोड़ लोगों के लिए की गयी पुलिस व्यवस्था को एक रिकॉर्ड है। यह दुनिया की सभी पुलिस फोर्स के लिए क्राउड मैनेजमेंट का उदाहरण है। एटीएस की स्थापना और सेवानिवृत्त होने के बाद मोबाइल टावर की सिक्योरिटी के लिए किये जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी।

यह भी पढ़ेः Kailash Mansarovar Yatra: 30 जून को शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा, 13 मई तक पंजीकरण

संबंधित समाचार