अभिनेता अनिल कपूर की मां निर्मल का निधन, मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में ली आखिरी सांस

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अमृत विचार। निर्माता बोनी कपूर और बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर-संजय कपूर की मां निर्मल कपूर का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 90 साल की थीं। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में शाम करीब 5:20 बजे अपनी आखिरी सांस ली। 

बताया जा रहा है कि निर्मल कपूर की तबियत पिछले कुछ दिन से ठीक नहीं चल रही थी जिसके चलते उन्हें आये दिन अस्पताल में भर्ती होना पड़ता था। उनकी मौत की खबर आने के बाद, बोनी कपूर के घर के बाहर कई मशहूर हस्तियां देखी गईं। उनमें से कुछ गीतकार जावेद अख्तर, फिल्म निर्माता राजकुमार संतोषी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर थीं। इसके अलावा जान्हवी कपूर, शिखर पहाड़िया, शनाया कपूर भी नजर आए। वे निर्मल कपूर को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

https://www.instagram.com/p/DAZByKuBpop/?utm_source=ig_web_copy_link

बता दे कि निर्मल कपूर का अंतिम संस्कार आज मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट, पवन हंस में होगा। पिछले दिनों ही निर्मल कपूर ने अपना 90 जन्मदिन मनाया था इस मौके पर पूरा कपूर परिवार इसमें शामिल हुआ था। 

वहीं, बोनी कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा था 'मम्मी जी 90वां जन्मदिन मुबारक हो। शतक लगाने में सिर्फ एक दशक और बाकी है। हमें आपकी जरूरत है। आपका यहां होना हमारे लिए जरूरी है। हमें आशीर्वाद देने के लिए, सुरक्षा करने के लिए और हमारा मार्गदर्शन करने के लिए'।

https://www.instagram.com/p/DAZIumSop_x/?utm_source=ig_web_copy_link

ये भी पढ़े : Waves Summit 2025:कार्तिक आर्यन और SS राजामौली ने शेयर किये खास मोमेंट, तो आमिर ने की देश में स्क्रीनिंग बढ़ने की मांग

संबंधित समाचार