बंद घर के ताले तोड़ जेवर समेत 40 हजार की नकदी चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। बंद घर का ताला तोड़कर चोर मोटर साइकिल समेत गहने और 40 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने मकान मालकिन की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला पक्काकोट निवासी रेखा देवी पत्नी ईश्वरी लाल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि वह बीती 27 अप्रैल को अपने पति के साथ अपने बेटे दीपक और उसकी पत्नी सुनीता को लेने लुधियाना गए थे।

जब वह 30 अप्रैल को वापस घर आए, तो घर का ताला टूटा हुआ था और घर का सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। आरोप है कि घर में रखी मोटरसाइकिल, बक्से में रखे 5 ग्राम सोने का मंगलसूत्र और 40 हजार की नकदी चोर चुरा ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है।

संबंधित समाचार